Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ED raids Krishna Metals operator's house

Yamuna Nagar News: कृष्णा मेटल के संचालक के घर पर ईडी की रेड

Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
ED raids Krishna Metals operator's house
जगाधरी छछरौली रोड स्थित संदीप गोयल का आवास। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कृष्णा मेटल के संचालक संदीप गोयल के आवास पर वीरवार को रेड की। सुबह करीब साढ़े छह बजे हरियाणा और पंजाब नंबर की सात गाड़ियों में पहुंची टीम ने घर का गेट बंद कर दिया और सुरक्षा घेरा बना लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को न तो घर के अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर निकलने दिया।

बताया जा रहा है ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। साथ ही लैपटॉप और मोबाइल फोन से भी डिजिटल डेटा जुटाया जा रहा है। रेड की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

संदीप गोयल के आवास के सामने ही कृष्णा इंजीनियरिंग एंड मेटल के नाम से उनकी फैक्टरी स्थित है। हालांकि फैक्टरी के बाहर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि ईडी की टीम फैक्टरी परिसर में नहीं गई है और पूरी कार्रवाई आवास तक ही सीमित है। बताया जा रहा है कि यह फर्म स्वर्गीय लाला प्रीतम गोयल की थी और समय के साथ परिवार के सदस्यों के अलग-अलग व्यापार हो गए, जिनके नाम भी कृष्णा से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी परिवार के नाम पर मौजूद जमीनों और अन्य संपत्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। देर शाम तक टीम के आवास पर मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। उधर, थाना शहर जगाधरी के एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि ईडी की रेड के बारे में उनके पास किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।

जगाधरी छछरौली रोड स्थित संदीप गोयल का आवास। संवाद

जगाधरी छछरौली रोड स्थित संदीप गोयल का आवास। संवाद

जगाधरी छछरौली रोड स्थित संदीप गोयल का आवास। संवाद

जगाधरी छछरौली रोड स्थित संदीप गोयल का आवास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed