फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earthen bowls placed for birds

Yamuna Nagar News: पक्षियों के लिए रखे मिट्टी के कसोरे

Wed, 13 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Earthen bowls placed for birds
प​क्षियों के लिए पानी रखने के लिए कसोरे देते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर ने सराहनीय पहल की है। एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी की ओर से 51 सदस्यों को मिट्टी के कसोरे वितरित किए गए, ताकि लोग अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर सकें।
एसोसिएशन के सर्कल सचिव एसपी कांबोज ने बताया कि भीषण गर्मी में जहां इंसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना और भी कठिन हो जाता है। ऐसे में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतिदिन सुबह इन कसोरों में स्वच्छ पानी भरकर अपने घर, छत, आंगन या आसपास सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि पक्षियों को आसानी से पानी मिल सके।
विज्ञापन

यह पहल एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य चंद्रमणि भाटिया की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर की गई। एसोसिएशन के पैट्रन एचएस लांबा ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास पक्षियों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केंद्रीय संगठन के आरके वोहरा ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की अपील की।
इस मौके पर एसपी कांबोज, वाइस प्रेसिडेंट अनिल प्रसार, राजेश सेठी, एमपी कालरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed