फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earrings snatched by hitting water fountain on woman's face

Yamuna Nagar News: महिला के मुंह पर पानी का फव्वारा मारकर छीनी बालियां

Tue, 11 Jul 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Earrings snatched by hitting water fountain on woman's face
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कूड़ा फेंक कर घर आ रही महिला की मुंह पर पानी का फव्वारा मार युवक उसके कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। वारदात बिलासपुर के गांव दरियापुर में मुंह पर कपड़ा बांध कर आए युवक ने की। थाना बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दरियापुर निवासी सुबे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को उसकी मां कमला देवी घर से कूड़ा लेकर फिरनी में बनी कुरड़ी पर गई थी। जब वह कुरड़ी में कूड़ा फेंककर घर आ रही थी तो रास्ते में उसे एक युवक मिला। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपी कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी करके उसके पास आया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके राजकुमार के बारे में पूछा। इससे पहले वह उसे कुछ बताती उसने उसके मुंह पर पानी का फव्वारा मार दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली और कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। आरोपी युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट व काले रंग की कैपरी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। घर आकर उसकी मां ने आपबीती उसे बताई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed