{"_id":"6994c8ff42179a77a8073d44","slug":"earrings-missing-after-woman-dies-in-private-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151575-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बालियां गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बालियां गायब
Wed, 18 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक निजी अस्पताल में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उनके कानों से बालियां गायब मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रघुनाथ पुरी निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि उनकी मां कृष्णा शर्मा लंबे समय से बीमार थीं। अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर 10 दिसंबर 2025 को उन्हें तुरंत सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। धीरज के अनुसार भर्ती के समय अस्पताल स्टाफ ने उनकी मां के कानों में सोने की बालियां देखीं और उन्हें निकालने के लिए कहा, लेकिन बालियां काफी टाइट होने के कारण नहीं निकल सकीं।
इसके बाद स्टाफ ने कहा कि बालियां कानों में ही रहने दें और औपचारिकताएं पूरी कर मरीज को भर्ती कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि 12 दिसंबर की रात जब वे अस्पताल में मरीज को देखने पहुंचे, तब भी कृष्णा शर्मा के कानों में बालियां मौजूद थीं। उसी रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अगले दिन जब परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बालियां गायब थीं।
विज्ञापन
इस बारे में पूछने पर अस्पताल स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। परिजनों के इकट्ठा होने पर अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज जांचने का आश्वासन दिया और शव ले जाकर अंतिम संस्कार करने को कहा। धीरज शर्मा का आरोप है कि अगले दिन अस्पताल पहुंचने पर प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा।
बाद में उन्हें अस्पताल बुलाकर पेशेंट अटेंडेंट मोहम्मद अली को सामने किया गया, जिसने बालियां अपने पास होने की बात स्वीकार की। अस्पताल प्रशासन ने जल्द बालियां लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उन्हें लौटाने से साफ मना कर दिया। पीड़ित ने कहा कि बालियां उनकी मां की आखिरी निशानी थीं और उनके गायब होने के लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार है।