फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earring snatched from woman outside her house

Yamuna Nagar News: घर के बाहर महिला से झपटी बाली

Sun, 02 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Earring snatched from woman outside her house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमनुानगर। महिलाएं खासकर बुजुर्ग महिलाएं बाइक सवार झपटमारों के निशाने पर हैं। सितंबर में बुजुर्ग महिलाओं से झपटमारी की चार और अक्तूबर में तीन वारदात हुईं। अब झपटमारी का नया मामला थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के चोपड़ा गार्डन में हुआ। यहां 31 अक्तूबर की दोपहर 1:20 बजे घर के बाहर बैठी 65 वर्षीय महिला से युवक पता पूछने के बहाने कान से सोने की बाली झपट कर ले गया। पुलिस ने महिला की शिकायत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में चोपड़ा गार्डन निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान उनके पास एक युवक आया। वह पता पूछने लगा। जैसे ही उसकी बात सुनने का प्रयास किया तो युवक पास आकर कान से सोने की बाली झपट कर मौके से भाग गया। शोर मचाने पर परिवार के सदस्य घर से बाहर आए और आरोपी का पीछा किया, पर वह भागने में कामयाब हो गया। तब सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी मुशरफ अली का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

07 सितंबर : थाना छछरौली क्षेत्र के दयालपुरी मंदिर के समीप रहने वाली 65 वर्षीय भूपेंद्र से छछरौली बाजार से सामान लेकर लौटते समय शाम में गांव के पास बाइक सवार दो युवक कान से सोने की बाली झपट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर : थाना छछरौली क्षेत्र के पीर गायब मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय बाला देवी से रात पौने सात बजे छछरौली के बाजार में बाइक सवार दो युवक कान से सोने की बालियां झपट ले गए।
28 सितंबर : थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की कहरान गली निवासी 78 वर्षीय निर्मल देवी से रात साढ़े सात बजे जगाधरी के झंडा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने कान से सोने की बालियां झपट लीं।
24 सितंबर : थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव किशनपुरा में भी बाइक सवार दो युवक महिला के हाथ से थैला झपट ले गए। थैले में दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक थी।
04 अक्तूबर : थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के प्यारा चौक पर गांव सरावां की सुषमा से बाइक सवार दो युवक पर्स झपट ले गए। पर्स में मोबाइल, दस्तावेज व कुछ रुपये थे।

10 अक्तूबर : थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव बूड़िया में घर के बाहर बैठी 85 वर्षीय मां शीला देवी के कानों से बाइक पर दो युवक आए सोने की बालियां झपट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed