{"_id":"6933308640b1f97d0f0b63cb","slug":"dustbins-and-handcarts-were-given-to-the-corporation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147812-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम को दिए कूड़ेदान और रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम को दिए कूड़ेदान और रेहड़ियां
Sat, 06 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
निगम कार्यालय से रेहड़ियों को रवाना करते विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
- फोटो : ब्लाक मदनपुर पर धरना प्रदर्शन करते सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सीएसआर फंड से नगर निगम को कचरा ढोने वाली पांच साइकिल रेहड़ियां और 40 डस्टबिन प्रदान किए। मेयर सुमन बहमनी व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इन डस्टबिन व रेहड़ियां काे नगर निगम कार्यालय से रवाना किया।
यह डस्टबिन वार्ड नंबर 15 के विभिन्न बाजारों और कॉलोनियों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग एकत्रित करने और ढोने के लिए वितरित की गई। शहर की स्वच्छता में इस मूल्यवान योगदान हेतु विधायक, मेयर, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, पार्षद मनु कृष्ण सिंगला ने जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन रणदीप सिंह जौहर, सीएसआर हेड संयम मराठा, सीएसआर मैनेजर अनिल भारद्वाज, डिप्टी मैनेजर विजय मेहता का धन्यवाद किया।
मेयर बहमनी ने बताया कि शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाने को लेकर नगर निगम अनेक प्रयास कर रहा है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था के माध्यम से हर घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। रोड स्वीपिंग मशीन से शहर की सड़कों को साफ कर सुंदर बनाया जा रहा है। शुक्रवार को जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा दिए गए डस्टबिन वार्ड 15 के रेलवे रोड, रादौर रोड, सिटी सेंटर रोड समेत विभिन्न स्थानों पर रखे जाएंगे। सि मौके पर मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, मंडल महामंत्री संदीप बजाज आदि मौजूद रहे।