{"_id":"5fda56f48ebc3e3d92219d0d","slug":"during-the-corona-period-the-property-market-was-busted-the-administration-reduced-the-collector-rate-in-sectors-and-colonies-yamuna-nagar-news-knl543510157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में प्रॉपर्टी बाजार धड़ाम, सेक्टरों व कॉलोनियों में प्रशासन ने कलक्टर रेट घटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में प्रॉपर्टी बाजार धड़ाम, सेक्टरों व कॉलोनियों में प्रशासन ने कलक्टर रेट घटाया
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते प्रॉपर्टी बाजार में भी मंदा है। लॉकडाउन के कारण लोगों के काम-धंधे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्राइवेट सेक्टरों में नौकरियां गईं हैं तो छोटे उद्योग धंधे भी मंदी की चपेट में हैं। शहर में लोगों की जेब खाली हैं और शहर और गांवों में रिहायशी, कामर्शियल और कृषि योग्य भूमि की खरीद-फरोख्त में कमी आई है। जिला प्रशासन ने भी आमजन को राहत देते हुए आगामी वित्तीय वर्ष से जमीन के कलेक्टर रेट घटाने का फैसला लिया है। अधिकतर इलाके में वर्तमान रेट ही रखा है तो सेक्टरों और प्राइवेट कॉलोनियों में भी कलेक्टर रेट कम करते हुए सूची जिला प्रशासन की पोर्टल पर अपलोड कर दी है। ताजा सूची में अलग-अलग स्थानों पर प्रॉपर्टी के दामों में फेरबदल किया गया है। शहरी क्षेत्र में रिहायशी और व्यावसायिक इलाके में पिछले साल की अपेक्षा पांच सौ रुपये वर्ग गज से लेकर पांच हजार वर्ग गज तक की कमी की गई है। हालांकि अधिकतर रेट पिछले साल के ही रखें गए हैं। आमजन 15 जनवरी 2021 तक अपनी आपत्ति, शिकायत या सुझाव भी दें सकते हैं। कलेक्टर रेट का प्रारूप जिले की पोर्टल पर देखा जा सकता है। 15 जनवरी के बाद आपत्ति, शिकायत या सुझावों की सुनवाई और उनके निवारण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद राज्य स्तर पर कलेक्टर रेट के प्रारूप को स्वीकृति मिलने पर इनका अंतिम प्रकाशन होगा।
नया रजिस्ट्री सिस्टम कर रहा परेशान
सरकार ने कोरोना काल में नया रजिस्ट्री सिस्टम लागू किया है। इसने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रखा है। पहले अप्रूव्ड कॉलोनी की रजिस्ट्री आसानी से हो जाती थी, लेकिन अब नगर निगम की आईडी बना दी गई है। पहले तो लोगों को आईडी लेने के लिए कई चक्कर काटने पड़ते हैं। आईडी मिलने के बाद सॉफ्टवेयर उसे उठाता ही नहीं है। शहर की कई कालोनियों की आईडी को सॉफ्टवेयर उठा नहीं रहा है, जिस कारण खरीदार व विक्रेता परेशान हैं।
इन कॉलोनियों में कम किया कलेक्टर रेट
कॉलोनी रिहायशी पुराना रेट प्रस्तावित कामर्शियल रेट
अग्रसेन कॉलोनी 6000 5500 17000
अमर विहार 6500 6000 16000
अंसल हाउसिंग 13500 8000 20000
जय सिटी 10500 8000 16000
मांडखेड़ी टपरियां 5500 3500 17000
मधुबन सिटी 6000 4500 17500
मुखर्जी पार्क 6500 6000 16000
ओमेक्स 10500 8000 16000
राजा साहब गार्डन 6500 4500 21000
वासुदेव नगर 5500 4500 16000
सेक्टर-17 28000 26000 -----
सेक्टर-15 18000 16000 ----------
सेक्टर-18 पी एक 22000 20000 ----
सेक्टर-18 पी दो 15500 12000 -------
सेक्टर-17 पी दो 14000 12000 -------
गुलाब नगर 6500 6000 17500
ग्रीन विहार 6500 6000 17700
गौरी शंकर 6000 5500 17700
गढ़ी मुंडो 10000 9000 29500
गगन नगर 6000 5500 16000
गोल्डल पुरी 11000 8000 25000
नोट- इन कॉलोनियों में कामर्शियल रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
जिले की सभी तहसील और उपतहसील के एक अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2021 के लिए भूमि की विभिन्न प्रस्तावित कलेक्टर रेट और दिशा-निर्देश कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति विशेष को इन कलेक्टर रेट और दिशा निर्देशों बारे किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो अपने सुझाव और एतराज 16 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक सीधे तौर पर अपने-अपने उपमंडल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं। समय अवधि उपरांत किसी भी सुझाव व एतराज पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।-मुकुल कुमार, डीसी