फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dumper driver hit bike, one died

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 50 मीटर तक घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
dumper driver hit bike, one died
खजूरी रोड पर शादीपुर के वैदिक साधन आश्रम के नजदीक एक डंपर चालक ने बाइक सवार ड्राइवर कर कुचल दिया। आरोपी डंपर चालक बाइक सवार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव जठलाना निवासी नजीम ने बताया कि उसका भाई वकील ट्रैक्टर ड्राइवर था। वह रविवार शाम को बाइक पर निजी काम से शादीपुर आया था। काम समाप्त करने के बाद रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। इस दौरान खजूरी रोड पर शादीपुर के वैदिक साधन आश्रम के पास जठलाना की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर चालक उसके भाई को बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन

इससे उसके भाई वकील की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया ऑटो, चालक की दोनों टांगे टूटीं
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चालक है और जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर बस स्टैंड या महाराणा प्रताप चौक तक ऑटो में सवारियां ढोता है। दो जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह ऑटो लेकर जगाधरी से यमुनानगर के लिए चला था। जगाधरी रोड पर शराब के ठेका से थोड़ा आगे सड़क पर प्लाई पत्ते से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रॉली को सड़क के बीच खड़ा किया हुआ था। आरोपी ने ट्रॉली के पीछे कोई इंडीकेटर भी नहीं लगाया था। जब वह उसके नजदीक पहुंचा तो सामने से बस की लाइट आंखों में पड़ने से उसे ट्रॉली दिखाई नहीं दी। इससे उसका ऑटो ट्रॉली में पीछे जा टकराया। इस हादसे में उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर आ गया और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed