फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to the enmity of the woman, only two friends of Gurdev had killed her.

महिला की रंजिश के चलते गुरदेव के दो दोस्तों ने ही की थी उसकी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the enmity of the woman, only two friends of Gurdev had killed her.
यमुनानगर। छप्पर श्मशान घाट के पास खून से लथपथ कार में मिले अंबाला के गांव मनका निवासी गुरदेव की हत्या उसी के दो दोस्तों ने ही की थी। एक महिला को लेकर गुरदेव के दोनों दोस्त उससे रंजिश पाले हुए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वीरवार को फोन करके बुलाया था। इसके बाद दोनों दोस्त गुरदेव के साथ उसकी कार में सवार हो गए। छप्पर श्मशान घाट के नजदीक सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों आरोपियों ने कार में उसके सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी गई। सीआईए वन की टीम द्वारा 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किए गए गुरदेव के हत्यारोपियों ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अंबाला के मुलाना थाना क्षेत्र के गांव बीकमपुर निवासी प्रदीप सिंह उर्फ गोगा व विपिन कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई। स्टाफ इंचार्ज राकेश मटोरिया व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिंह गोगा व विपिन कुमार सोनू ने एक महिला की रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया था। शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि सच्चाई को सामने लाया जा सके।
विज्ञापन

थाना छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई सीआईए वन पुलिस कर रही है। उधर सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक के साथी है। एक महिला को लेकर रंजिश रखते थे। शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार से अलग रहता था गुरदेव
अंबाला के गांव मनका निवासी सर्वजीत ने बताया कि उसका बेटा गुरदेव हाइड्रा चलाने का काम करता था। करीब दो साल पहले घर में चोरी को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से उसका लड़का गुरदेव उनसे अलग रह रहा था। वह घर भी नहीं आता था। अभी कुछ दिन पहले ही वह अपनी बुआ के पास गांव तलाकौर में आया था। वीरवार को उसके पास किसी जानकार का फोन आया। इसके बाद वह कार लेकर घर से चला गया। वीरवार देर शाम उन्हें पता चला कि उनके बेटे की हत्या हो गई है। छप्पर के श्मशान घाट के पास कार में उसका शव पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके बेटे गुरदेव के शव खून से लथपथ चालक सीट पर पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट के गहरे घाव थे। पुलिस को कार से खून से सना हुआ पाना ( नट बोल्ट खोलने का औजार) बरामद हुआ था। मृतक के पास से उसका मोबाइल भी गायब मिला। तब छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed