फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to increased load, the incidence of faults and blown fuses increased.

Yamuna Nagar News: लोड बढ़ने से फाल्ट और फ्यूज उड़ने की घटनाएं बढ़ीं

Sun, 24 May 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 May 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Due to increased load, the incidence of faults and blown fuses increased.
यमुनानगर। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाने लगी है। बढ़ते तापमान के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे बिजली निगम का शेड्यूल बिगड़ गया है। ओवरलोड के कारण जगह-जगह लाइनों में फाल्ट, जंफर टूटने और फ्यूज उड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिले के कई इलाकों में शनिवार को घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार शाम पांच बजे तक बिजली निगम के पास 1549 शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। उपभोक्ता लगातार निगम कार्यालयों और शिकायत केंद्रों पर फोन कर यह पूछते रहे कि उनके क्षेत्र में बिजली कब तक बहाल होगी। शुक्रवार को जिले में कुल 82.09 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। इसमें कृषि क्षेत्र को 13.60 लाख यूनिट, ग्रामीण क्षेत्र को 19.80 लाख यूनिट, उद्योगों को 13.93 लाख यूनिट और शहरी क्षेत्रों में 34.77 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। अधिकारियों के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ी है, जिससे ट्रांसफार्मर और लाइनें ओवरलोड हो रही हैं। उधर, शहरों में भी लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
बिजली न होने से फसलों पर पड़ रहा असर:
सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। तेज गर्मी और पानी की कमी के कारण फसलें मुरझाने लगी हैं। पूरे दिन में पांच घंटे भी ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार सबसे अधिक असर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। गर्मी में समय पर पानी नहीं मिलने से गन्ने की पत्तियां सूखने लगी हैं, जिसका सीधा असर पौधों की बढ़वार पर पड़ेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे बिजली निगम के एसई कार्यालय का घेराव करेंगे।
------
बिजली शिकायतें और खपत का आंकड़ा:
मई
शिकायतें
खपत (लाख यूनिट)
18 मई
4878
74.14
19 मई
1371
81.94
20 मई
2734
77.28
21 मई
772
83.27
22 मई
1978
82.09
23 मई
1549
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed