फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to diversion of water stream, the land including farmers' crops got absorbed in Yamuna

पानी की धारा मोड़े जाने से किसानों की फसल सहित भूमि यमुना में समाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Due to diversion of water stream, the land including farmers' crops got absorbed in Yamuna
रादौर। यमुना नदी में चल रहे खनन के कार्यों से पानी की धारा को मोड़े जाने से किसानों की कई हेक्टेयर भूमि फसलों सहित यमुना नदी में समा गई है। जिससे प्रभावित किसानों में खनन ठेकेदारों के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर सोमवार को सुबह 10 बजे गांव संधाला में क्षेत्र के किसानों की ओर से महापंचायत होगी। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

गांव संधाली निवासी शिवकुमार संधाला ने बताया कि यमुनानदी में चल रहे खनन कार्यों को नियमों को उल्लंघन करके किया जा रहा है। ठेकेदार पानी की धारा को मोड़कर किसानों की यमुना नदी किनारे स्थित भूमि व फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान पानी की धारा मोड़े जाने से उनकी दो एकड़ गन्ने व गेहूं की फसल भूूमि सहित यमुना नदी में समा गई है। इसके अलावा किसान अमन, अजय, विकास, रामलाल व अन्य किसानों की भूमि फसलों सहित यमुना की ढाह लगने से पानी में समा गई है। जिससे किसान भूमि हीन होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
किसानों का आरोप ठेकेदार कर रहे उल्लंघन
किसानों का आरोप है कि ठेेकेदार नियमों का उल्लंघन कर पानी की धारा को मोड़कर उनकी भूमि और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन के अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यदि प्रशासन की ओर से इस बारे सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के किसान अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed