फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to dense fog, vehicles crawled along the roads

Yamuna Nagar News: घना कोहरा पड़ने से सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 30 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Due to dense fog, vehicles crawled along the roads
जगाधरी रोड पर सुबह आठ बजे कोहरे मे लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला में सोमवार को घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि कुछ फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन चालकों को बेहद सतर्क होकर गाड़ी चलानी पड़ी और कई जगह वाहनों की रफ्तार रेंगती नजर आई।
सुबह करीब 11 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटना शुरू हुआ, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बना रहा। रविवार शाम करीब पांच बजे से ही जिले में कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे कोहरा इतना घना हो गया कि रातभर पूरा जिला इसकी गिरफ्त में रहा।
विज्ञापन

सोमवार तड़के हालात और भी खराब हो गए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दैनिक काम से निकलने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने समय पर पहुंचने में देरी की, वहीं कुछ अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से भी परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिला। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण जगह-जगह जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed