फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ducks at home mother-son beaten

घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

Sun, 03 Aug 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 03 Aug 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ducks at home mother-son beaten
खंड बिलासपुर के गांव टेही जट्टान में शुक्रवार देर शाम आधा दर्जन युवकों ने एक घर में घुस कर एक युवक और उसकी मां को रॉड और डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने दो युवकों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल युवक और उसकी मां को उसके परिजनों द्वारा तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया, जहां युवक की हालत में किसी प्रकार का सुधार ना होता देख उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव टेही जट्टान के रिशु ने बताया कि देर शाम वह अपने घर पर मौजूद था।

अचानक पास के गांव पीरू वाला और गांव तेलीपुरा के कुछ युवक आए और और उसके घर में घुस गए।

 उन्होंने बिना कुछ कहे उसके ऊपर रॉड और लाठियों से वार करना शुरू कर दिया।

इतने में उनके द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एकत्रित हो मौके से दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमला करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed