फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DSR Will Lead to Water Conservation and Increased Income: Dr. Sandeep

डीएसआर से होगा जल संरक्षण, बढ़ेगी आय : डॉ. संदीप

Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
DSR Will Lead to Water Conservation and Increased Income: Dr. Sandeep
प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान मौजूद अ​​धिकारी व कर्मचारी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र दामला ने धान की सीधी बिजाई की डीएसआर तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि उपनिदेशक कार्यालय में गांव पालेवाला में किसानों के लिए कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और किसानों को डीएसआर तकनीक की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी देकर इसके व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करना था।


समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने कहा कि गिरते भूजल स्तर, बढ़ती मजदूरी लागत, श्रमिकों की कमी और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच डीएसआर तकनीक किसानों के लिए प्रभावी और टिकाऊ विकल्प बनकर उभर रही है। पारंपरिक धान रोपाई पद्धति की तुलना में डीएसआर तकनीक में पानी की कम आवश्यकता होती है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और भूजल स्तर बनाए रखने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

डॉ. रावल ने धान की सीधी बिजाई में खरपतवार प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए किसानों को बिजाई के तुरंत बाद उचित खरपतवारनाशी के प्रयोग तथा 10 से 12 दिन बाद अनुशंसित दवाइयों के छिड़काव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएसआर तकनीक की सफलता प्रभावी खरपतवार नियंत्रण पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. अराधना बाली ने कहा कि डीएसआर तकनीक वैज्ञानिक, व्यावहारिक और लाभकारी खेती पद्धति है। इससे खेती की लागत कम होती है, समय और श्रम की बचत होती है तथा किसानों की आय में वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों को खरपतवारनाशकों के सही चयन और आधुनिक डीएसआर मशीनों के उपयोग की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारियों और किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed