फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drunk driver runs car over ASI and other police man in Yamunanagar see video

नशे में टली चालक की गुंडागर्दी: ASI पर चढ़ा दी कार; जान से मारने की धमकी भी दी, फिर पुलिस ने सिखाया सबक, Video

Tue, 11 Feb 2025 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, व्यासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, व्यासपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Feb 2025 06:56 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर पुलिस स्टेशन के सामने नशे में धुत कार चालक ने एसआई और अन्य पुलिस कर्मी को रौंदने का प्रयास किया। इस घटना में दोनों पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Drunk driver runs car over ASI and other police man in Yamunanagar see video
कार की टक्कर के बाद जमीन पर गिरे दोनों पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा पुलिस पर एक चालक ने कार चढ़ा दी। चालक ने एक नहीं बल्कि दो पुलिस कर्मियों को कार से टक्कर मारकर उनपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। यमुनानगर के बिलासपुर पुलिस स्टेशन के सामने नशे में धुत कार चालक ने एसआई और अन्य पुलिस कर्मी को रौंदने का प्रयास किया। इस घटना में दोनों पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घटना सोमवार रात की है। वहीं कार चालक की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी कार चालक पुलिस कर्मचारियों को टक्कर मारने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव कपूरी निवासी जगदीप सिंह के तौर पर हुई है। एसआई ईश्वर सिंह की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




इस तरह से दिया घटना को अंजाम
पुलिस को दी शिकायत में एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 8:15 बजे एक कार चालक ने अपनी कार को बिलासपुर थाना के मेन गेट के थोड़ा पीछे मुख्य रास्ते पर खड़ा कर दिया। उन्होंने कार चालक से गाड़ी मुख्य रास्ते से हटाने के लिए कहा था, लेकिन नशे में धुत कार चालक ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया और तैश में आकर बहसबाजी करने लगा। तभी पुलिसकर्मी जयकुमार भी मौके पर पहुंचा। कार चालक ने पहले अपनी गाड़ी को थोड़ा पीछे किया, फिर ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए कहा मैं तुम्हें कार हटाने का सबक सिखाता हूं। ऐसा कहते हुए आरोपी ने तेजी से कार को उनकी तरफ मोड़ा और पुलिसकर्मी ईश्वर सिंह व जय कुमार को जोर से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारने की कोशिश
घटना के समय आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। टक्कर लगने के बाद कार चालक आइंदा देख लेने व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने गाड़ी का पीछा किया बिलासपुर-साढौरा मार्ग पर कुछ ही दूरी पर ही जैसे ही पुलिस की गाड़ी उक्त कार के समीप पहुंची तो उसने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। लेकिन कुछ दूरी बाद कार कीचड़ में फंस गई और पुलिस ने मौके पर आरोपी कार चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed