{"_id":"62bcbca524ec64761a1b6128","slug":"drug-trade-started-after-coming-from-abroad-151-grams-of-heroin-two-accused-arrested-yamuna-nagar-news-knl1130926194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आने के बाद शुरू किया नशे का व्यापार, 151 ग्राम हेरोइन दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आने के बाद शुरू किया नशे का व्यापार, 151 ग्राम हेरोइन दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 151.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान सरस्वती नगर निवासी तरुण व अंबाला जिले के गांव खान अहमदपुर निवासी लखविंदर के रूप में हुई। एक आरोपी इंग्लैंड व दूसरा आरोपी बहरीन में रहकर आया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
सेल इंचार्ज राकेश ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक सेक्टर-17 होते हुए मुस्तफाबाद में नशे की भारी खेप लेकर बेचने के लिए जाएंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक भूप सिंह जसवीर सिंह, एएसआई सतीश, अनिल, पंकज संदीप, राजेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दो युवकों को एक एक्टिवा सहित काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान सरस्वतीनगर निवासी तरुण और अंबाला के गांव खान अहमदपुर निवासी लखविंदर के नाम से हुई। दोनों आरोपी सेक्टर-17 में किराए के मकान में रहते हैं। मौके पर एईटीओ होशियार सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली गई। आरोपी तरुण के पास से 101.50 ग्राम हेरोइन, जबकि लखविंदर से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि दोनों आरोपी विदेश में रहकर आए है। एक आरोपी बहरीन व दूसरा इंग्लैंड में रहता था। वहां भी आरोपी नशा करते थे। यहां आने के बाद दोनों ने नशे का व्यापार शुरू कर दिया। वह सरस्वती नगर एरिया में नशीले पदार्थ बेचने के लिए जाते थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया।