{"_id":"60d8d6188ebc3ec208284aff","slug":"drug-smuggler-arrested-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl746062130","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी होते ही नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी होते ही नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी एक हजार के इनामी आरोपी को सीआईए-वन ने गांव कैतमंडी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब चार महीने से पुलिस को चकमा दे रहा है। आरोपी की पत्नी भी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। आरोपी पर हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज हैं। दो दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए-1 इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस पर हमला करने, हत्या के प्रयास व नशा तस्करी का आरोपी छोटा लापरा निवासी मोमिन उर्फ काला कैत मंडी के पास देखा गया है। मोमिन कई महीने से फरार था। इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।
इस दौरान वहां घूम रहा आरोपी मोमिन पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। इस पर टीम ने उसका पीछा किया, कुछ दूरी पर टीम ने आरोपी को काबू कर गिरफ्त में ले लिया। मोमिन पर एसपी ने शुक्रवार को ही एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र करनाल में करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईए टीम पर किया था हमला
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को छोटा लापरा निवासी मीर हसन को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मीर हसन नशे की तस्करी करता है। टीम आरोपी को पकड़ने गई तो मोमिन ने अपने कुछ लोगों के साथ पुलिस कर्मचारियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मीर हसन को गिरफ्तार कर लिया गया था। मोमिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यही नहीं उसकी पत्नी भी नशा तस्करी में संलिप्त है। सात जून को टीम ने मोमिन की पत्नी को 12 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने बताया था कि वह अपने पति के साथ मिलकर नशा बेचती है। इसके अलावा आरोपी पर मारपीट, पशु तस्करी, चोरी, नशा तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं।