फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drug addiction is the biggest epidemic in the country: Mehta

देश की सबसे बड़ी महामारी नशा : मेहता

Mon, 18 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is the biggest epidemic in the country: Mehta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शिवमंदिर अंधेरिया बाग में रविवार को मासिक महाआरती हुई। आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा जी की महाआरती की। सर्वप्रथम प्रवीता कुंजल, इंदुबाला चमरोडी ने मां व श्री गुरुवर के जयकारे लगवाए। इसके बाद तीन-तीन बार शंखनाद किया गया। शंखनाद के साथ साधना क्रम पूर्ण करते हुए महाआरती संपन्न की गई।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि देश की सबसे बड़ी महामारी नशा है। नशा देश की वो बुराई है, जो युवाओं को निगलती जा रही है। यदि समय रहते प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो देश में इतनी अराजकता फैल जाएगी कि पछताने के सिवा कुछ भी नहीं होगा। इस महामारी से बचाने के लिए कोई नहीं आएगा। हमें ही इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन

इसको जड़ से खत्म करना होगा। नशे के कारण चोरी, बलात्कार, मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोग हर समय भय व अशांत जीवन जी रहे हैं। सभी को एक स्वर में आवाज उठाकर नशे की महामारी को रोकना होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीवान मंधार, सोहनलाल हिरनछप्पर, सुमन चमरोडी, अनिल, बलवंत कांबोज, राजेश बुबका, बलबीर, सैनी, सतप्रकाश, राजबीर, तेजपाल, नरेश, साहिल राव, नरेंद्र बकाना, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed