फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drivers tried to run over police personnel with their trucks

Yamuna Nagar News: चालकों ने पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास

Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drivers tried to run over police personnel with their trucks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना (यमुनानगर)। अवैध खनन सामग्री को पकड़ने के लिए गांव गुमथला में लगाए गए नाके पर रेत से भरे चार ट्रकों को जब रोका गया तो कार्रवाई से बचने के लिए ट्रक चालकों ने पुलिस कर्मियों पर ही ट्रकों को चढ़ाने का प्रयास किया। चालकों ने ओवरलोड चारों ट्रकों को खेतों में ही पलटा दिया। पुलिस ने एक चालक को पकड़ लिया। वहीं तीन मौके से भाग निकले।
घटना सोमवार को सुबह करीब ती बजे की बताई जा रही है। गुमथला में लगे नाके पर रेत से भरे चार ट्रकों को रोका गया। पुलिस ने जब जांच की तो उनके पास ई-रवाना नहीं थी और चारों ट्रक रेत से ओवरलोड थे। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने जब चारों ट्रकों का वजन कराने की बात कही तो ट्रक चालकों ने ट्रकों को डाले खोल दिया ताकि रेत सड़क पर गिर जाए और ट्रक में वजन कम हो।
विज्ञापन

ऐसा करने पर रोका गया तो ट्रक चालक पुलिस के साथ बहस करने लगे। मामला देख गुमथला चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने पूरे मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की दो ईआरवी की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। गुमथला व जठलाना में वजन कराने के लिए कांटा न होने के कारण रेत से भरे चारों ट्रकों का वजन कराने के लिए रादौर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ट्रकों में एक-एक पुलिस कर्मचारियों को बैठाकर रादौर के लिए भेजा गया और चारों ट्रकों के एक आगे व एक पीछे ईआरवी की गाड़ी लगा दी। राझेड़ी के समीप ट्रक चालकों ने पुलिस के ऊपर ट्रकों को चढ़ाने का प्रयास किया। जैसे ही चारों ट्रक गांव राझेड़ी के श्मशान घाट के समीप पहुंचे चार ट्रक ड्राइवर ट्रकों से कूद गए और ट्रकों को खेत में पलटा दिया। होमगार्ड के जवान अशोक कुमार को गंभीर चोटें लगी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमुनानगर सिविल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed