फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Driver injured in collision of two trolleys, cousin dies

दो ट्रालों की भिड़ंत में चालक घायल, चचेरे भाई की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in collision of two trolleys, cousin dies
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव रानीपुर के नजदीक दो ट्रालों की टक्कर में ट्रॉले में सो रहे चालक के चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि ट्रॉला चालक घायल हो गया। बड़ी मुश्किल से लोगों ने ट्रॉले में फंसे दोनों भाइयों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के थाना भवन के गांव पट्टी मसावी निवासी शहजाद ने बताया कि वह ट्रॉला चालक है। उसके चाचा का लड़का साकिब भी उसके साथ इसी ट्रॉले पर तीन साल से सेकेंड ड्राइवर का काम करता है। शहजाद ने बताया कि रात को साढ़े 10 बजे वह रणजीतपुर से ट्रॉले में जेसीबी लोड करने जा रहे थे। उसका चचेरा भाई साकिब सीट पर सो रहा था। जब वह गांव रानीपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे ट्राले ने उनके ट्राले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे में वो और उसका चचेरा भाई साकिब ट्रॉले में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से ट्रॉले से निकाला और जगाधरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसके चचेरे भाई साकिब को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed