{"_id":"66970c9878b56fef570a2719","slug":"drenched-in-sweat-even-the-heat-was-ineffective-in-front-of-devotion-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-122126-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पसीने ने किया तर, श्रद्धा के आगे गर्मी भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पसीने ने किया तर, श्रद्धा के आगे गर्मी भी बेअसर
Wed, 17 Jul 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भगवान के भजन गाते व नाचते श्रद्धालुओं की श्रद्धा के आगे गर्मी भी बेअसर नजर आई। हर कोई पसीने से तर होने के बाद भी भगवान की मस्ती में झूमने से नहीं रुका। इस दौरान हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। रस्सा खींचने में तो कोई प्रसाद वितरण और भगवान के भजन गाने व नाचने में लगा रहा। यह नजारा मंगलवार देर शाम इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से निकाली गई 25वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में रहा।
रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा के दर्शनों व रथ के रस्से खींचने को लेकर श्रद्धालुओं में होड़ रही। रथ यात्रा पुराना रादौर रोड से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए निरंकारी भवन के सामने मॉडल कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास से होकर शास्त्री कॉलोनी के केशव पार्क समीप रात में संपन्न हुई। वहां क्रेन के जरिए भगवान को 56 भोग अर्पण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन हुआ।
इस बीच कई जगह शहर के दुकानदारों व अन्य संगठनों ने रथ यात्रा का स्वागत व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की सेवा की। पूरा आयोजन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान मुख्य रूप में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम मेयर मदन चौहान, इस्कॉन प्रचार समिति के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, बंटी, अनिल शर्मा, पवित्र शर्मा, राहुल, सन्नी व अन्य मौजूद रहे।