{"_id":"699e00cdc9046d8cb70876a4","slug":"drains-will-be-cleaned-six-times-a-year-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151941-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक साल में छह बार होगी नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक साल में छह बार होगी नालों की सफाई
Wed, 25 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को हुई नगर निगम सदन की साधारण बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के 270 ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां निगम के नालों को सीवरेज लाइन से टैप किया जाएगा।
इन स्थानों पर सीवरेज जाम की समस्या से बचाव के लिए विशेष चेंबर भी बनाए जा रहे हैं। इस बार सफाई का टेंडर छह माह के बजाय एक वर्ष के लिए होगा। तय किया गया है कि सभी नालों की छह बार सफाई कराई जाएगी।
जिमखाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मेयर सुमन बहमनी ने की। बैठक में उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति की मौजूदगी में एजेंडे में शामिल 53 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें से 51 पास हुए। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की योजनाएं आगामी 50 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट टीम प्रत्येक वार्ड का दौरा कर विस्तृत योजना तैयार करेगी, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र के तीन मुख्य नालों और अन्य छोटे नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग ने जानकारी दी कि बड़े नालों की सफाई के टेंडर को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि छोटे नालों के टेंडर को भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
इस बार सफाई का टेंडर छह माह के बजाय एक वर्ष के लिए होगा। तय किया गया है कि सभी नालों की छह बार सफाई कराई जाएगी। मार्च माह में टेंडर अलॉट होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए डाले गए पाइपों की सफाई हेतु पांच जेटिंग मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अलावा पुरानी गलियों के पुनर्निर्माण के दौरान निकलने वाले कंक्रीट को बारीक करने के लिए मशीन खरीदी जाएगी, ताकि मलबे का दोबारा उपयोग किया जा सके। सदन ने सर्वसम्मति से कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए। नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर डेकोरेटिव लाइट और पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
वार्ड 22 के संजय विहार स्थित पौंड एवं पार्क का नाम अटल पार्क रखा जाएगा। जगाधरी बस स्टैंड के पास स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर चौक का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। शहीद भगत सिंह चौक के नवीनीकरण कार्य को भी जल्द पूरा करने को कहा गया।
प्रत्येक वार्ड में दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां कराई जाएंगी उपलब्ध
सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड में दो-दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां उपलब्ध कराई जाएंगी। छह पार्कों में जल संचयन प्रणाली बनाई जा चुकी है और अन्य पार्कों व सामुदायिक भवनों में भी इसे लागू किया जाएगा। शहर के धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास खुली मीट की दुकानों को नियमानुसार स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा नालागढ़ और रटौली गांव में पार्क व श्मशान घाट विकसित किए जाएंगे। वार्ड तीन में दादूपुर नलवी नहर के किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाकर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का भी निर्णय लिया गया। वार्ड तीन में दादूपुर नलवी नहर के किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाकर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक ने एजेंडे के प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंताओं और अन्य अधिकारियों ने पार्षदों के सवालों के जवाब दिए।