फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drain will be built from railway track to SK Road for Rs 73.17 lakh

Yamuna Nagar News: रेलवे ट्रैक से एसके रोड तक 73.17 लाख में बनेगा नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Drain will be built from railway track to SK Road for Rs 73.17 lakh
शहर के बीच सरस्वती शुगर मिल के साथ रेलवे ट्रैक से लेकर एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) रोड तक नगर निगम आरसीसी नाले का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए निगम अफसरों के तैयार 73.17 लाख रुपये के एस्टीमेट पर मंजूरी के बाद ई-टेंडर लगा दिया गया है। इसमें नौ अक्टूबर तक एजेंसियों, सोसाइटियों व ठेकेदारों से बिड मांगी गई है। इनमें जिसे भी टेंडर के जरिए वर्क अलॉट होगा, उसे एक माह की समय अवधि में यह कार्य पूरा करना होगा। निगम अफसरों की मानें तो यहां नाला बनने से जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं बारिश के सीजन में होने वाला जलभराव नहीं होगा। बता दें कि नगर निगम अफसरों ने नाले के निर्माण के अलावा दो और नए कामों के ई-टेंडर लगाए हैं। इनमें वार्ड-18 के आंबेडकर नगर में अंकित के घर से सुरेंद्र पाल के घर तक 10.44 लाख रुपये में नालियों सहित गली का निर्माण होना है। इसके टेंडर में एजेंसियों, सोसाइटियों व ठेकेदारों से 19 सितंबर तक बिड मांगी गई है। इनमें से जिसे टेंडर के माध्यम से वर्क अलॉट होगा, उसे तीन माह 25 दिनों की समयावधि में यह कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन


वार्ड-10 के आजाद नगर की गली नंबर-14 में पानी की निकासी के लिए पाइप बिछाने के काम का भी नगर निगम अफसरों ने ई-टेंडर लगाया है। इस काम के लिए 48.83 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हुआ, जिस पर यह टेंडर लगाया गया है। इसमें एजेंसियों, सोसाइटियों व ठेकेदारों से 28 सितंबर तक बिड मांगी गई है। जिनमें से जिसे भी यह वर्क अलॉट होगा, उसे चार माह 25 दिन में उक्त कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन


शहर में जरूरत अनुसार काम कराए जा रहे हैं। जो नियमानुसार टेंडर के जरिये सिरे चढ़ाए जा रहे हैं। इसी के तहत यह टेंडर लगाए गए हैं। प्रयास रहेगा कि काम समय पर शुरू व पूरे कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed