फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dr. Bahadur Singh received International Literature Award, Yamunanagar

डॉ. बहादुर सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bahadur Singh received International Literature Award, Yamunanagar
डॉ. बहादुर सिंह के साथ प्राचार्य डॉ. वाजपेयी व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर डॉ. बहादुर सिंह को अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार साहित्य सम्मान मिला है। यह सम्मान चरखी दादरी की निर्मला स्मृति साहित्य समिति की ओर से प्रदान किया गया।
इसके लिए 19 सितंबर को कार्यक्रम किया गया, जिसमें डॉ. बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह को सम्मान मिलने पर कॉलेज प्रबंधन समिति व स्टाफ सदस्यों ने खुशी जताई है। वहीं कॉलेज में भी डॉ. सिंह का विशेष सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने बताया कि डॉ. बहादुर सिंह को यह सम्मान उनकी सतत वैश्विक हिंदी सेवा, भाषा, साहित्य व इतिहास लेखन के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. वाजपेयी ने बताया कि डॉ. बहादुर सिंह को इससे पहले कई उपाधियों से विभूषित किया जा चुका है। इन्हें हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की ओर से महा महोपाध्याय की उपाधि से विभूषित किया गया है। इसी प्रकार साहित्य मंडल द्वारा उन्हें हिंदी भाषा भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया है। कटक, अयोध्या, भिवानी, इलाहाबाद इत्यादि नगरी में भी उन्हें विभिन्न सम्मान मिल चुके हैं। कॉलेज प्रबंध समिति, समस्त प्राध्यापक एवं अन्य कर्मचारी बहादुर सिंह के सम्मान से खुद सम्मानित हुए महसूस कर रहे हैं। डॉ. वाजपेयी ने उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामनाएं करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed