फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dowry denied married women out of the house

दहेज न मिलने विवाहिताओं को घर से निकाला

Tue, 27 May 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Tue, 27 May 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dowry denied married women out of the house
दो अलग-अलग मामलों में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने मायके आकर परिजनों की मदद से इस संबंध में अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने दोनों मामलों में नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना फरकपुर पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर कॉलोनी निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2013 को पंजाब के मरबन निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी, लेकिन उसके मायके पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ थे।
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति राहुल व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों मनीष शर्मा, रामेश्वर, सचिन व जोगिंद्र नगर कॉलोनी निवासी मीना ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर परिजनाें को आपबीती बताई और इस बारे थाना फरकपुर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में यासीन माजरी निवासी रजनी बाला ने बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई 2013 को हुडा सेक्टर-17 निवासी कौशल के साथ हुई थी, मगर शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति, ससुर जसमेर, सास कमलेश व देवर रिंकू ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed