फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dog bites girl, owner threatens her

Yamuna Nagar News: कुत्ते ने लड़की को काटा, मालिक ने दी धमकी

Mon, 19 Aug 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Dog bites girl, owner threatens her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली के कोट बसावा सिंह गांव में पालतू कुत्ते ने एक लड़की को काट लिया। उसके परिजन जब विरोध जताने के लिए कुत्ते के मालिक के घर गए तो उनके साथ बहस की गई। आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कुत्ते के मालिक कर्मचंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोट बसावा सिंह निवासी सुखदेव सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर गली में खड़ी थी। उनके पड़ोस में ही रहने वाले कर्मचंद ने कुत्ता पाल रखा है। आरोप है कि कुत्ते ने उसकी बेटी को काट लिया। इससे उसे गहरा जख्म हो गया। वह बेटी को लेकर कर्मचंद के घर पर गया तो उल्टा वह उन्हें ही गालियां देने लगा।
विज्ञापन

जब उन्होंने पुलिस में शिकायत देने की बात कही तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। वह बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। सुखदेव सिंह का आरोप है कि पहले भी उनका कुत्ता कई लोगों के पीछे भाग चुका है। इस बारे में उसे बताया भी गया था कि वह कुत्ते को घर के अंदर बांध कर रखे, लेकिन उसने कोई नहीं सुनी। थाना छछरौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed