{"_id":"6519df64efecf10f6c028f79","slug":"documents-missing-from-important-files-from-civil-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-6678-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल से महत्वपूर्ण फाइलों से दस्तावेज गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल से महत्वपूर्ण फाइलों से दस्तावेज गायब
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व बिल गुम हो गए हैं। यह सारा रिकॉर्ड सिविल सर्जन कार्यालय और पुलिस चौकी के बीच बने अस्पताल के पुराने भवन में रखा था। इस भवन को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लावारिस छोड़ रखा था। रिकॉर्ड गुम होने पर अब कहा जा रहा है कि किसी कबाड़ी ने रद्दी समझ कर फाइलों को वहां से उठा लिया। यदि ऐसा होता तो कई फाइलें वहीं पड़ी मिली जिनके अंदर से केवल बिल ही निकाले गए हैं। ऐसे में अस्पताल के रिकॉर्ड में किसी गोलमाल की आशंका से इंकार भी नहीं किया जा सकता। अब पुराने भवन से रिकॉर्ड को नए भवन में शिफ्ट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग में काफी समय से कुछ मामलों की जांच चल रही है। आरोप है कि अस्पताल के लिए सामान खरीदने में कई अनियमितताएं बरती गई। जिसके बाद जांच एजेंसियां अस्पताल से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी साथ ले जा चुकी हैं। वर्ष 2020 में मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल के 200 बेड के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। करीब 105 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का नया भवन व सिविल सर्जन कार्यालय बनाया गया है। इसके लिए पुराने अस्पताल के भवन को तोड़ना पड़ा था। तब उसमें से रिकॉर्ड निकाल कर पुलिस पुलिस चौकी के साथ लगते पुराने भवन में रख दिया गया था। परंतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इसकी सुरक्षा के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किए गए। भवन में बिना रोक टोक के कोई भी आना जाना कर सकता है। इसी का फायदा उठाकर यहां रखे रिकॉर्ड को गायब कर दिया गया या फिर वह चोरी हो चुका है। अस्पताल के एक डॉक्टर को विचाराधीन मामले की जांच के लिए बिल मंगवाए तो वह नहीं मिले।
खुले में पड़ी पीपीई किट
कोविड महामारी के समय जब डॉक्टर व आपात सेवाओं में लगे कर्मचारी एक-एक पीपीई किट को तरसते थे आज उसी किट की पुराने भवन में बेकद्री हो रही है। एक-एक किट की कीमत हजारों रुपये है। फिर भी इन्हें ऐसे फेंका हुआ है जैसे इनकी कोई जरूरत न हो। इनकी जरूरत आने वाले समय में भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पुराने भवन में खूब छलक रहे जाम
अस्पताल का पुराना भवन जाम छलकाने के भी खूब काम आ रहा है। जिस अलमारी के पास पीपीई किट पड़ी हैं उसके आसपास काफी संख्या में अंग्रेजी शराब, सोडा व पानी की खाली बोतलें पड़ी हैं। अस्पताल का स्टाफ गुपचुप तरीके से पुराने भवन में शराब पीता है। क्योंकि अस्पताल में पुलिस चौकी के पास बने इस भवन में शराब पीने के लिए कोई बाहर से तो नहीं आ सकता।
थाने में शिकायत दी है: मंजीत सिंह
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि पुराने भवन में जो महत्वपूर्ण सामान व दस्तावेज थे उनके बारे में थाने में शिकायत दे दी है। रिकॉर्ड चोरी हुआ या किसी ने उठाया है इसकी जांच पुलिस करेगी। जो सामान बचा था उसे नए भवन में शिफ्ट करवा दिया है।