फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors treat patients now come home

अब घर आकर मरीजों का इलाज करेंगे डॉक्टर

Sat, 21 Dec 2013 07:18 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 21 Dec 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
यदि आप बीमार हैं और बेड से उठकर डॉक्टर के पास जाने की हालत में नहीं
विज्ञापन
हैं, तो घबराइये नहीं। अब सरकारी डॉक्टर और नर्स चेकअप करने आपके घर पर पहुंचेंगे।

इसके लिए मुकंद लाल सिविल अस्पताल में अब विशेष ओपीडी की शुरुआत की गई है। उप सिविल सर्जन और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने शुक्रवार को अस्पताल में इसका विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य विभाग के नॉन कम्यूनिकेबल डिसीज डिपार्टमेंट की ओर से इस विशेष ओपीडी के लिए प्रदेश के चार जिलों यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और मेवात का चयन किया गया है।

फिलहाल यमुनानगर में इस ओपीडी की शुरुआत हो गई है। इस ओपीडी का मकसद बेड पर पड़े गंभीर मरीजों को उनके घर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत हर मंगलवार को बेड से उठ पाने में असमर्थ गंभीर रूप से बीमार रोगियों के घर जाकर उनका इलाज किया जाएगा।

मरीज के घर जाने वाली मेडिकल टीम में एक प्रशिक्षित चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स के अलावा एक कोआर्डिनेटर और काउंसलर भी होगा। इस टीम के पास एक स्टैथस्कोप, ब्लड प्रेशर मापक यंत्र, टार्च, थर्मामीटर, जीभ चेकिंग उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स और दर्द निवारक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीजों के परिजनों को पहले सिविल अस्पताल आकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
सिविल अस्पताल की विशेष ओपीडी में प्रत्येक शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed