फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors and staff will be controlled through geo-facing attendance

Yamuna Nagar News: जियो फेसिंग हाजिरी से डॉक्टरों व स्टाफ पर लगेगा अंकुश

Wed, 04 Jun 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff will be controlled through geo-facing attendance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विभाग ने जियो फेसिंग बेस्ट हाजिरी सिस्टम शुरू करने की बात कही है। यह सिस्टम शुरू होने से जिला नागरिक अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक में काफी सुधार हो जाएगा। क्योंकि ज्यादातर डॉक्टर व स्टाफ समय पर अस्पतालों में नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीज भुगत रहे हैं।
अभी सिविल सर्जन कार्यालय, जिला नागरिक अस्पताल, उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह ड्यूटी पर आने व शाम को वापस जाने की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीनों से लग रही है। परंतु यह बायोमीट्रिक मशीनें ट्रेजरी कार्यालय से अटैच नहीं हैं। यदि हाजिरी न भी लगे तो किसी भी डॉक्टर या फिर स्टाफ का वेतन नहीं कटता।
विज्ञापन

ऐसा भी स्टाफ है जो सुबह देरी से आता है और जानबूझ कर बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाता है। केवल छुट्टी के बाद वापसी में एक समय की हाजिरी लगाई जाती है। जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है तो उनका जवाब होता है कि उन्होंने तो हाजिरी लगाई होगी। मशीन में ही कोई खराबी आ गई होगी। ऐसे में वह प्रार्थना पत्र पर उच्चाधिकारियों के हस्ताक्षर करवा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजिरी लगाने को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में काफी विवाद भी हो चुका है। तत्कालीन सिविल सर्जन ने एक डॉक्टर का पूरे माह का वेतन ही रोक दिया था। यह मामला स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय तक पहुंच गया था। इसकी जांच भी हुई। दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद डॉक्टर की हाजिरी जारी कर दी गई। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ ने भी एक एसएमओ से स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमें कहा गया था कि एसएमओ ने केवल छुट्टी के बाद वापस जाते समय ही हाजिरी लगाई है।
जियो फेसिंग सिस्टम से लोकेशन के साथ डॉक्टरों व स्टाफ की हाजिरी लगेगी। इसके लिए मोबाइल में स्वास्थ्य विभाग का एप डाउनलोड करना होगा। जिसमें जियो टैग के साथ लाइव लाेकेशन आएगी। हाजिरी लगाने वाले का फोटो भी खींचेगा। जिस जगह पर ड्यूटी है उसके 500 मीटर के सर्कल में ही हाजिरी मान्य होगी। यदि किसी ने घर बैठे हाजिरी लगाने का प्रयास किया तो लोकेशन मैच न होने से अनुपस्थिति लगेगी और वेतन में कटौती होगी। वेतन कटने पर सभी समय पर आना जाना करेंगे।

जिले में सभी डॉक्टरों व स्टाफ की बॉयोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाई जा रही है। जियो फेसिंग बेस्ड हाजिरी के लिए जो आदेश आएंगे, उनका पालन किया जाएगा। अभी भी हाजिरी नहीं लगाने या देरी से आने वालों से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed