फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctor cheated of 1.25 lakh rupees

Yamuna Nagar News: डॉक्टर से सवा लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of 1.25 lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को सीआईएसएफ का उप निरीक्षक बताकर साइबर ठग ने जैन अस्पताल के डॉक्टर दिपन जैन से 124995 रुपये की साइबर ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 सेक्टर-17 स्थित जैन अस्पताल के डॉक्टर दिपन जैन ने बताया कि उसका एक फ्लैट मनसा देवी कॉप्लेक्स सेक्टर पांच पंचकुला में है। उस फ्लैट को किराये पर देने के लिए एक वेबसाइट पर रजिस्टर किया था। फ्लैट को किराये पर लेने के लिए उसके पास लगातार फोन आ रहे थे। छह अप्रैल को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। आरोपी ने अपना नाम अनिकेत विजय बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि वह सीआईएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर है। उसकी हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हो गई है। उससे उससे फ्लैट किराये पर लेने की बात कही। उनकी 35 हजार रुपये प्रति माह किराये की बात तय हाे गई। अग्रिम राशि देने के लिए उससे बैंक खाता मांगा गया। उसने उसके व्हाट्सएप पर भारतीय स्टेट बैंक के अकाउंट का कैंसिल चेक भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अप्रैल को आरोपी ने उसे पांच रुपये जमा करवाने की बात कही। इसके बाद उसके पास 50 हजार रुपये गूगल पे पर भेजने का संदेश आया। उसने अपना गूगल पे का पासवर्ड डाला तो उसके बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये कट गए। इसके बाद 49995 रुपये और बाद में 25 हजार रुपये कट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed