फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not keep the investigation of any case pending unnecessarily: Nain

किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबित न रखें : नैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Do not keep the investigation of any case pending unnecessarily: Nain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित (पेंडिंग)न रखने की हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों बारे पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन को विस्तार से जानकारी दी। महानिरीक्षक पंकज नैन ने सर्वप्रथम सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों का परिचय लिया। इसके पश्चात कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं व खनन माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। उन्होंने कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौके पर एडिशनल एसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह, डीएसपी राजीव मिगलानी, राजेश कुमार, आशीष चौधरी, राजेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह व सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed