{"_id":"679936b8efef511c2c08c951","slug":"divorcee-sexually-abused-by-luring-her-with-marriage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132208-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तलाकशुदा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तलाकशुदा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपी ने अपनी लैब में कई बार गलत काम किया। शादी से मना करने पर महिला ने शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति से पांच साल पहले तलाक हो गया था। अब वह अपनी बेटी के साथ रहती है। सितंबर 2022 में वह जगाधरी स्थित सिटी लैब में खून की जांच कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के जैनीपुर गांव निवासी सौरभ सैनी से हुई। आरोपी ने उससे बातचीत की। बातचीत के दौरान उसने अपने बारे में सब कुछ आरोपी को बता दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने और उसकी बेटी को अपनाने की बात कही।
आरोपी की बातों में आकर वह उससे बातचीत करने लगी। शादी का वादा कर आरोपी ने कई बार उससे लैब में गलत काम किया।
इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल पर उसकी वीडियो भी बना लिया। जब वह उसे मिलने से मना करती तो वह वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देता। आरोपी15 जनवरी को आरोपी उसे रेलवे रोड स्थित एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
वहां आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम किया। आरोपी सौरभ के परिवार वालों को भी उनके बारे में पता था। वह उनकी शादी के लिए सहमत थे। 19 जनवरी को आरोपी ने फोन कर शादी करने से मना कर दिया। साथ ही वीडियो वायरल करने व जहर खाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।