{"_id":"65bac09dc9d12506ba028e04","slug":"divorced-woman-raped-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113221-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Thu, 01 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी कांसापुर निवासी नरेंद्र उर्फ पंकज पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पति से तलाक के बाद वह अकेले रह रही थी। उसकी बेटियां माता-पिता के साथ रहती हैं। इस दौरान वह नरेंद्र के संपर्क में आई। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। इस तरह से वह उसके साथ रहने लगा। आरोपी काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
जब भी उससे शादी की बात करती तो वह टालमटोल कर देता। अब आरोपी अन्य लोगों को भी उसके घर लेकर आने लगा। आरोपी पर उन लोगों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। मना करने पर मारपीट करता है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन