फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Divisional Commissioner inspected flood affected villages, directed strict action on negligence

Yamuna Nagar News: मंडल कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thu, 08 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected flood affected villages, directed strict action on negligence
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे अंबाला कमिश्नर संजीव वर्मा। डीआईपीआरओ
छछरौली। अंबाला मंडल के कमिश्नर संजीव वर्मा ने बरसात के मौसम में बार-बार बाढ़ की चपेट में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इनमें ललहाड़ी कलां, जोगीवाड़ा, भमनोली, चिंतपुर, पृथ्वीपुर, मानकपुर, खानूवाला, रूकाली, मलिकपुर बांगर, बसातियां वाला सहित दर्जनों गांवों का निरीक्षण किया और बाढ़ से होने वाले नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि हर साल बरसात में इन गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाता है, जिससे हजारों एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न हो जाती हैं। किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, वहीं कई बार घरों तक में पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हो जाता है। कमिश्नर संजीव वर्मा ने सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग और संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि बरसात से पहले ही नालों, ड्रेनों और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


दौरे के दौरान कमिश्नर ने ललहाड़ी कलां गांव में प्रस्तावित आयुष अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि अस्पताल का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयुष चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कमिश्नर ने गरीबी आवास योजना एवं गरीबी रेखा के अंतर्गत पात्र लोगों को प्लॉट देने के मामले का भी संज्ञान लिया। बताया गया कि गांव में 45 पात्र लोगों को प्लॉट दिए जाने थे, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। इस पर कमिश्नर ने एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द प्लॉट आवंटित किए जाएं। कमिश्नर संजीव वर्मा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed