फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dividers are being built on the national highway to prevent accidents

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे रोकने को बना रहे डिवाइडर

Fri, 07 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dividers are being built on the national highway to prevent accidents
जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर बनाकर बंद किए गए अवैध कट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर अग्रसेन चौक से मानकपुर तक जितने भी अवैध कट थे वह सभी बंद होंगे। इनमें से ज्यादातर कट तो बंद कर दिए गए हैं, बाकी भी जल्दी ही बंद किए जाएंगे। इसके लिए अग्रसेन चौक से मानकपुर तक हाईवे के बीच में डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है।
डिवाइडर बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है। आधा डिवाइडर बन चुका है और बाकी पर काम चल रहा है। अवैध कटों के बंद होने से सड़क हादसों में कमी आएगी। जगाधरी पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगाधरी के अग्रसेन चौक से मानकपुर तक डिवाइडर टूटे हुए हैं। इन डिवाइडरों पर आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई ग्रिल टूट गई। कई बार सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठा। इसके बाद डिवाइडरों पर ग्रिल लगाई गई। इसी तरह से जगाधरी के तिकोना चौक से मानकपुर तक डिवाइडरों पर झाड़ियां उगी हुई थी। यह रोड नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) की है। इस हाईवे पर आगे कार्य भी चल रहा है, लेकिन मानकपुर से अग्रसेन चौक तक के कार्य के लिए एनएचएआई ने नगर निगम को एनओसी दी।
विज्ञापन

निगम को दो करोड़ रुपये का बजट भी दिया गया। जगाधरी से मानकपुर तक दुर्घटना का सबसे अधिक खतरा रहता है। लोग अवैध कटों से निकलते हैं। ऐसे में कई बार वाहन की गति अधिक होने पर डिवाइडरों को पार करने वालों के वाहनों की चपेट में आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई से एनओसी लेने के बाद जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर का निर्माण शुरू कर दिया है। सभी अवैध कटों को बंद किया जा रहा है। जो हिस्सा रह गया है उसका निर्माण भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।

- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed