{"_id":"66b426c0577b33609402ac8f","slug":"divanshi-kamboj-becomes-overall-topper-of-kuvi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123377-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिवांशी कांबोज बनी कुवि की ओवर ऑल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिवांशी कांबोज बनी कुवि की ओवर ऑल टॉपर
Thu, 08 Aug 2024 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा दिवांशी कांबोज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेधा सूची में ओवरऑल टॉपर रही। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीनू जैन ने दिवांशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. मीनू जैन ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में दिवांशी को सम्मानित किया जाएगा। इस विभागाध्यक्ष परमेश कुमार व प्राध्यापिका नेहा ठाकुर व हिमानी जांगडा को भी दिवांशी की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना ये मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष के परमेश कुमार त्यागी ने बताया कि बीए मास कम्युनिकेशन की छात्रा दिवांशी कांबोज ने छठे सेमेस्टर में 81.76 प्रतिशत अंक (3000 में से 2453 अंक) अर्जित कर कुवि की मेरिट सूची में ओवरऑल टॉप किया है। इसके अलावा राज्य व राष्ट्रीय स्तर के मीडिया फेस्ट में भी दिवांशी ने कई बार प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
-- -- -- -- --
विज्ञापन