फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District tops in registration for Surya Namaskar

Yamuna Nagar News: सूर्य नमस्कार के लिए पंजीकरण में जिला अव्वल

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
District tops in registration for Surya Namaskar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सूर्य नमस्कार के लिए पंजीकरण में प्रदेश में यमुनानगर का प्रथम स्थान रहा। इस उपलब्धि के लिए डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने जिला वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सूर्य नमस्कार व योग क्रियाएं करना आवश्यक है। रोज योग करने से सभी निरोगी रहेंगे।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि आयुष विभाग यमुनानगर के अंतर्गत कार्यरत आयुष योग सहायकों द्वारा हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार जिले के हर गांव में हर घर-परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सूर्य नमस्कार अभियान शुरू किया गया है। इसमें सभी साधकों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जाता है और हर व्यक्ति का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में आयुष विभाग में 36 योग सहायक कार्यरत हैं। इनकी ओर से जिले के हर गांव में जाकर लोगों को सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास कराए जाते हैं और लोगों को सूर्य नमस्कार करने कि सही विधि व इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया जाता है। जिला जेल में भी योग पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा के निर्देशानुसार हरियाणा योग आयोग के तत्वाधान में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अन्य योग संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। जिला योग को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कांबोज ने बताया कि हमारा लक्ष्य हर गांव में हर व्यक्ति को अभियान से जोड़ना है। इसके लिए योग सहायक अपनी योगशाला के साथ लगते सभी गांव व स्कूलों में जाकर सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हैं और लोगों का पंजीकरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed