Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District ranks first in grievance redressal

Yamuna Nagar News: शिकायतों के निवारण में जिला पहले स्थान पर

Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
District ranks first in grievance redressal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिकायतों के निवारण में यमुनानगर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा में समाधान करना होगा। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में समाधान शिविर, सीएम विंडो और जन संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शिविरों की निरंतर निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच को समाधान शिविरों के माध्यम से साकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित शिकायतों, एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) और शिकायतों के निपटान की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तुरंत निपटारा किया जाए। जिन मामलों में जांच या अन्य प्रक्रिया जरूरी है, उन्हें संबंधित विभाग को भेजकर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहूजा ने कहा कि जन संवाद, समाधान शिविर और सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। बैठक में एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, एसडीएम छछरौली जसपाल गिल, एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed