फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District hospital will get medical equipment worth seven and a half crores

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल को मिलेंगे साढ़े सात करोड़ के मेडिकल उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
District hospital will get medical equipment worth seven and a half crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पावर ग्रिड गुरुग्राम मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल पर सात करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगा। इस राशि से अस्पताल के लिए मेडिकल उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।
ये मेडिकल उपकरण अस्पताल के ऑप्रेशन थियेटर और आईसीयू के लिए हाेंगे। इससे जिला अस्पताल में आईसीयू शुरू होने की उम्मीद भी जग गई है। पावर ग्रिड की तरफ से अस्पताल को कौन सा सामान दिया जाएगा इसकी सूची सोमवार या मंगलवार तक आएगी। वहीं सारा सामान 31 मार्च से पहले अस्पताल में आ जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 40 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण मुहैया कराने के लिए पावर ग्रिड गुरुग्राम से मांग की गई थी। पावर ग्रिड को सीएसआर फंड के तहत सामाजिक सरोकार के कार्य कराने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक चरण में पावर ग्रिड की तरफ से सात करोड़ 60 लाख रुपये के मेडिकल उपकरण जिला अस्पताल को देने का निर्णय लिया गया है। जिला अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुप गोयल काफी समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने सिविल सर्जन के माध्यम से इसका प्रस्ताव डीसी कैप्टन मनोज कुमार को भेजा था। जिन्होंने इस बारे में पावर ग्रिड गुरुग्राम के पदाधिकारियों से बात की और करोड़ों रुपये के मेडिकल उपकरण अब मिलने जा रहे हैं। 

यह उपकरण दिए जाएंगे : डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप गोयल ने बताया कि पावर ग्रिड द्वारा सीएसआर फंड से अस्पताल में ऑप्रेशन थियेटर के लिए ओटी टेबल, एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, कॉटरी, वैसल सीलर, सियाम मशीन समेत अन्य उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। इसी तरह बंद पड़े आईसीयू के लिए इंफ्यूजन पंप, मॉनीटर, एबीजी मशीन समेत अन्य उपकरण मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed