फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District got nine Sanskrit PGTs, appointment letters given to six

Yamuna Nagar News: जिले को मिले नौ संस्कृत पीजीटी, छह को दिए नियुक्ति पत्र

Fri, 26 Jan 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
District got nine Sanskrit PGTs, appointment letters given to six
जगाधरी। जिले के स्कूलों को नौ संस्कृत पीजीटी मिले हैं। जिसमें से छह को विभाग की ओर से वीरवार को नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने पीजीटी को नियुक्ति पत्र वितरित किए। बता दें कि वर्ष 2015 की पीजीटी संस्कृत की भर्ती कोर्ट केस के कारण 2019 से लंबित थी। इस लंबित प्रक्रिया के चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्टेशन आबंटित किए गए हैं। जिसमें जिले को पीजीटी संस्कृत के नौ अध्यापक मिले हैं। वीरवार को छह में से छह अध्यापकों को कार्यभार ग्रहण करवाया गया। इस दौरान अंचला देवी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाकड़, पूजा रानी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर, राजकुमारी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डारपुर, पवन कुमार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताहरपुरकलां, सूबे सिंह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली, रजनी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा में कार्यभार ग्रहण करवाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अध्यापकों को शिक्षण कार्य पूरी लगन व सरकारी योजनाओं का विद्यार्थियों को लाभ दिलवाने के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, प्राचार्य रविंद्र राणा, प्राचार्य विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed