{"_id":"6a4038d71e80873a4f04ee70","slug":"district-court-building-being-constructed-at-a-cost-of-rs-23-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158545-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 23 करोड़ से बन रहा जिला न्यायालय का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 23 करोड़ से बन रहा जिला न्यायालय का भवन
Sun, 28 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। न्यायालय परिसर में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन के तैयार होने के बाद लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ ही वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन के निर्माण पर 15.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष राशि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत कार्य, अग्निशमन प्रणाली और अन्य आधुनिक सुविधाओं पर व्यय होगी।
भवन में नौ नए कोर्ट रूम बनाए जा रहे हैं, जिनमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवन में छह लिफ्ट भी लगाई जाएंगी, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को विभिन्न मंजिलों तक पहुंचने में सुविधा होगी। इसके अलावा पर्याप्त पार्किंग, बेहतर बैठने की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि नई कोर्ट शुरू होने से बढ़ते मुकदमों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। संवाद

24-राज सिंह नांदल।

24-राज सिंह नांदल।

24-राज सिंह नांदल।
विज्ञापन