फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District corona free by the grace of Dhanvantari, but 20 dengue patients were found, the number was 192

धन्वंतरि की कृपा से जिला कोरोना मुक्त, ...पर डेंगू के 20 मरीज मिले, संख्या 192 हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
District corona free by the grace of Dhanvantari, but 20 dengue patients were found, the number was 192
यमुनानगर। धनतेरस पर बाजारों में तो धन तो बरसा, वहीं भगवान धन्वंतरि की जिलावासियों पर कृपा भी बरसी। मंगलवार को जिला कोरोना मुक्त हो गया लेकिन दूसरी ओर डेंगू के 20 मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। जिले में अब डेंगू के कुल 192 मरीज हो गए हैं। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में राहत और आफत का मिलाजुला माहौल दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है। कोरोना मुक्त होने के बाद से लोगों में भारी खुशी है। लगभग पौने दो साल की कड़ी मेहनत और लड़ाई के बाद जिला कोरोना पर विजय पा सका है। इसी खुशी से इतर डेंगू का डंक जिले वासियों को डरा भी रहा है। मंगलवार को 20 नए केस मिलने से रोगियों की संख्या 192 हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के हैं। दूसरी ओर नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दिन में ही नहीं अब रात में भी फॉगिंग करवाई जा रही है परंतु इसका असर मच्छरों पर होता नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बीस महीने लड़ी लंबी लड़ाई
जिलावासियों ने कोरोना से लगातार 20 महीने लंबी लड़ाई लड़ी। इसके बाद कोरोना पर विजय पाई जा सकी। 11 अप्रैल 2020 को जिले में पहला कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद हर दिन केस बढ़ते रहे। इन दौरान जिले में अब तक कुल 24711 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। परंतु दस दिन से कोई भी संक्रमित नहीं मिला, जबकि सभी संक्रमित स्वस्थ हो गए। अक्तूबर माह में कुल 26691 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमें कुल 14 लोग संक्रमित मिले। यह सभी लोग अब स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मुक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी को इसकी बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रशासनिक अधिकारी भी इससे बेहद खुश व उत्साहित हैं। इसी स्थिति को बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना का सक्रिय अंतिम मरीज भी मंगलवार को स्वस्थ हो गया। दस दिन से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। इसके बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है। वहीं डेंगू के 20 नए केस मिले हैं। जबकि 156 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। विभाग संभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवा रहा है। -डॉ. वागिश गुटेन, जिला मलेरिया एवं कोविड नोडल अधिकारी।
फोटो:- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed