फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Distributed ration to 12 needy families

12 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Distributed ration to 12 needy families
जरूरतमंदो को राशन वितरित करते रिटायर्ड इंस्पेक्टर गिरधारी लाल अपने बच्चों के साथ। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
कैंप स्थित वीना नगर में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में रोडवेज विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर गिरधारी लाल तनेजा ने विशेष सहयोग किया। उन्होंने अपनी पेंशन की राशि से 12 गरीब परिवारों को कच्चा राशन वितरित किया। उन्होंने बताया कि वह पहले भी अपनी पेंशन का आधा हिस्सा जोकि 11 हजार रुपए है का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को सौंपा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी आधी पेंशन 12 गरीब परिवारों को कच्चा राशन वितरण करने में खर्च की है। उन्होंने बताया कि अपने वार्ड की अलग-अलग कालोनियों में रहने वाले गरीब, विधवा महिलाओं को यह राशन बांटने का कार्य किया गया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते गरीब महिलाओं को राशन की दिक्कत थी। उन्होंने बताया कि एक परिवार को 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो चीनी, एक पाव चाय पत्ती, एक किलो चने की दाल, सरसों का तेल, मिर्च, हल्दी, नमक, सोयाबीन की वढ़िया और साबुन दिया गया है। इस मौके पर देवेंद्र तनेजा, लवलीन, भविष्य तनेजा और नरेश गोगिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed