फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute between two relatives over the cost of guest house, stone pelted at home

गेस्ट हाउस के खर्चे को लेकर दो रिश्तेदारों में विवाद, घर पर किया पत्थराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two relatives over the cost of guest house, stone pelted at home
यमुनानगर।शहर की कालिंदी कॉलोनी में दो रिश्तेदारों में गेस्ट हाउस के लिए खर्च किए गए रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने कुछ युवकों को बुलाकर दूसरे के घर पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने इस दौरान घर के गेट पर लगी लाइटों को भी तोड़ डाला। घर में पत्थरबाजी करते हुए दर्जनभर युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालिंदी कॉलोनी निवासी सतीश का अपने एक रिश्तेदार के साथ गेस्ट हाउस के लिए खर्च किए गए पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सतीश अपने परिवार के साथ घर पर था। तभी दर्जनभर युवक उनके घर के बाहर आए। आते ही हमलावरों ने ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान हमलावरों ने गेट के पास खड़े सतीश के परिजनों पर बड़ा पत्थर भी फेंका, लेकिन वे इसमें बाल बाल बच गए। हमलावरों ने इस दौरा रॉड व डंडों से वार कर गेट पर लगी लाइटों को तोड़ दिया। गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। सतीश का आरोप है कि यह हमला उसके रिश्तेदार ने गेस्ट हाउस के खर्च को लेकर हुए विवाद के चलते करवाया है। आरोपी ने बाहर से लड़के बुलाकर उनके घर पर हमला करवाया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है। वहीं, हमलावर घर में अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। फुटेज में हमलावर पत्थरबाजी व तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से उनके पास शिकायतें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed