फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   disput in friends, both party blaim allegation of beaten and rape

सहेलियों में विवाद, परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
disput in friends, both party blaim allegation of beaten and rape
इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी सहेलियों में विवाद हो गया। दोनों के परिजनों ने एक दूसरे पर मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास और छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर की एक कालोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। शहर की ही पांच लड़कियां इंस्टाग्राम पर बेटी की दोस्त बनी थी। कुछ दिन पहले वह उनके घर पर आई थीं। उसे उन युवतियों का व्यवहार ठीक नहीं लगा, इस पर उसने अपनी बेटी से कहा कि वह उनसे मिलना बंद कर दें। एक दिन लड़कियां उसकी बेटी को चंडीगढ़ ले जाना चाहती थी, उसने मना कर दिया। इसके बाद लड़कियों ने बेटी के मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। चार जून की शाम पांचों लड़कियां कृष्णा, दिनेश व आकाश नाम के युवकों के साथ उसके घर पर आईं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी लड़कियां व लड़के उसकी बेटी के साथ कमरे में बैठे थे। वह उनके लिए रसोई में नींबू पानी लेने चली गई। तभी उसे अपनी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि लड़कियों के साथ आए कृष्णा, दिनेश व आकाश ने उसकी बेटी को दूसरे कमरे में ले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। इसके बाद वे उसकी बेटी का अपहरण करके ले जाने लगे। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी लड़कियों व युवकों ने उसके व बेटी के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी लड़कियों व तीनों युवकों पर पोक्सो एक्ट, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले में आरोपी बनाई गई एक किशोरी की मां ने महिला व उसकी नाबालिग बेटी पर मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। किशोरी की मां ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया उसकी बेटी इंस्टाग्राम पर एक साल पहले एक कालोनी निवासी किशोरी की दोस्त बनी थी। तीन-चार दिन पहले उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ महिला के घर पर गई थी। वहां पर उन्हें गालियां दी गई। चार जून की शाम को उसकी बेटी सहेलियों के साथ महिला के घर पर बात करने गई। वहां पर मां-बेटी ने उनके साथ मारपीट गई। एक कार में सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करते हुए छेड़खानी की। पुलिस ने मां-बेटी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वर्जन
दोनों पक्षों की शिकायतें आई थी। दोनों की शिकायतों पर केस दर्ज कर लिए गए हं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। सोमवती, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed