{"_id":"6a7a1f054b749b8ca703c7b7","slug":"disha-selected-for-the-state-level-badminton-tournament-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161044-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए दिशा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए दिशा का चयन
Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर के गणपति स्कूल की छात्रा प्रशिक्षक के साथ। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। गणपति कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा दिशा ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रिंसिपल रजनी भारती ने बताया कि पिछले दिनों एकेडमी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें दिशा ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उसने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रिंसिपल ने दिशा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। दिशा ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा प्रस्तुत की है। उन्होंने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि दिशा की उपलब्धि में उसके प्रशिक्षक के उचित मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वार्षिकोत्सव में दिशा को सम्मानित किया जाएगा।