फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on the problems of Omaxe City

Yamuna Nagar News: ओमेक्स सिटी की समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 15 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problems of Omaxe City
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। समस्याओं का समाधान करवाने के लिए ओमेक्स सिटी के लोगों की बैठक हुई। बैठक ओमेक्स सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान रामकुमार के नेतृत्व में बुलाई गई। इस दौरान निवासियों ने कॉलोनी की समस्याओं को लेकर चर्चा की और समाधान करवाने को लेकर रणनीति बनाई।
इस दौरान प्रधान रामकुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से भू-माफिया ने ओमेक्स सिटी की अविकसित भूमि पर कब्जा किया हुआ है। जिसकी सूचना जिला टाउन प्लानर सहित उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मदन गोपाल सैनी ने सुरक्षा संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रात को नीलगाय सहित अन्य जंगली व लावारिस पशु ओमेक्स सिटी में घुस जाते हैं।
विज्ञापन

कई बार पशु अक्रामक होकर लोगों पर हमला तक कर देते हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रात को बाहर निकलने पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। शैलेश कुमार ने जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के बारे बताया। उन्होंने कहा कि ओमेक्स सिटी में 150 फीट गहरे ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

। इस ट्यूबवेल का पानी साफ नहीं है। पानी में हानिकारक तत्व पाए गए हैं। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यही नहीं इस पानी पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी वसूला जा रहा है। राम नरेश ने कहा कि समस्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई। सीएम विंडो पर इसी शिकायत दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

डॉ. नरेंद्र कुमार ने ओमेक्स सिटी प्रोजेक्ट के पूर्णता प्रमाण पत्र की मांग की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सात प्रति यूनिट चार्ज करके 15 लाख से अधिक राशि जमा की है, परंतु लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कंपनी ने प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया और न ही समस्या का समाधान किया है। बैठक में लोगों ने समाधान के लिए डीसी से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed