फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on industrial issues and nation building

Yamuna Nagar News: औद्योगिक मुद्दों और राष्ट्र निर्माण पर किया मंथन

Wed, 21 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Discussion on industrial issues and nation building
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीपीजी ग्रुप की तरफ से मंगलवार को लघु उद्योग भारती के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें औद्योगिक मुद्दों और राष्ट्र निर्माण पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सेवाराम ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब हम व्यक्ति निर्माण को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर सकारात्मक परिवर्तन लाना है। बैठक में बिजली दरों में फिक्सड चार्ज, न्यूनतम वेतन की दरों पर पुनः विचार, बांग्लादेश, अजरबैजान और तुर्की के साथ व्यापार एवं निर्यात-आयात गतिविधियों के बहिष्कार का प्रस्ताव राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए तथा अक्टूबर माह को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि 24 मई को अग्रसेन कॉलेज यमुनानगर में आयोजित होने वाले अहिल्याबाई होल्कर सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजीव गुप्ता और उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, सुधीर चंद्रा, अक्षय चंद्रा, वीरेंद्र मेहंदीरत्ता समेत अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इसका संचालन विभोर पाहूजा ने किया। आशीष लूथरा ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed