फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on child marriage prevention and child protection laws

Yamuna Nagar News: बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण के कानूनों पर की चर्चा

Mon, 24 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Discussion on child marriage prevention and child protection laws
बैठक में हिस्सा लेते आयोग व अन्य विभाग के अ​धिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्यों ने जिला सचिवालय में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण के तहत बैठक का आयोजन किया। आयोग सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, किशोर न्याय अधिनियम और बच्चों के प्रति होने वाले सभी प्रकार के शोषण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मीक्षा रंगा ने बताया की विभाग की सभी सुपरवाइजर आंगनबाड़ी वर्कर इस विषय पर सतर्कता से कार्य कर रही हैं। आयोग सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कानूनी अपराध है।
विज्ञापन

सदस्य श्याम शुक्ला ने बताया बाल विवाह एक कुप्रथा है। यह बच्चों से बचपन छीन लेता है और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन से वंचित कर देता है। इसी तरह बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि समाज को जागरूक होते हुए पुजारियों, काजियों, पुरोहितों, पादरियों और अन्य धार्मिक नेताओं सरपंचों पंचों पार्षदों के साथ मिलकर व्यापक रूप से काम करने की आवश्यकता है। इस दौरान कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, प्रीती शर्मा, मुनीष कुमार, मुकेश कंसल, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

बैठक में हिस्सा लेते आयोग व अन्य विभाग के अधिकारी। प्रवक्ता

बैठक में हिस्सा लेते आयोग व अन्य विभाग के अधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed