फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   discuss on small scale industry

लघु उद्योग हरियाणा की ओर से सेमिनार, लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा

Wed, 03 Jun 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 03 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय सफायर होटल में लघु उद्योग हरियाणा की ओर से जिले के लघु उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य रूप से इंडस्ट्री विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह, लघु उद्योग विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जैन और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्त होकर अपना उद्योग चलाना होगा। इसके लिए प्रदेश में रेड टेप की जगह रेड कारपेट होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योगों का विशेष योगदान चाहिए।
विज्ञापन


क्योंकि हरियाणा एक ऐसा औद्योगिक केंद्र है, जो दिल्ली और एनसीआर से जुड़ा है। इससे जो सेवाएं उद्योगपतियों को चाहिए, वे पूर्ण रूप से उपलब्ध हैं लेकिन प्रदेश में लघु उद्योगों को जितना बढ़ावा मिल सकता था, वह नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी का सपना मेक इन इंडिया व मेक इन हरियाणा को साकार करना है। यह तभी संभव होगा, जब प्रदेश में लघु उद्योग अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग व अन्य उद्योगपतियों से मिलकर उद्योग नीति 2015 का गठन किया जा रहा है।

उसी के तहत उद्योग नीति को 27 मई को वेबसाइट पर डाल दिया है। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया गया है कि नीति को ओर बेहतर बनाने के लिए उनके पास कोई सुझाव हो तो वे पांच जून तक वेबसाइट पर दे सकते हैं। उसके बाद नई उद्योग नीति 15 जून के आसपास उद्योगपतियों के लिए लांच कर दी जाएगी।

समारोह में गुड़गांव से लघु भारतीय उद्योग के दीपक जैन ने कहा कि प्रदेश के लघु उद्योगों में युवाओं की भागीदारी तब सार्थक होगी, जब उन्हें सही दिशा-निर्देश के अनुरूप मार्गदर्शन मिले। आज प्रदेश लगभग 80 हजार करोड़ के कर्ज में दबा हुआ है और प्रदेश में करीब 2.5 करोड़ लोगों का फर्ज बनता है कि वे अपना रुझान लघु उद्योगों की तरफ लेकर जाएं।

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि जिला छोटे-बड़े उद्योगों से घिरा हुआ है। इसके फलस्वरूप हजारों की तादात में युवा वर्ग विभिन्न क्षेत्रों में आकर जीवनयापन कर रहा है। प्राचीन समय में पीतल, स्टील, तांबा उद्योग पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए था।


इस अवसर पर लघु उद्योग भारत की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज रुगंटा, संयुक्त प्रांतीय सचिव शुभादेश मित्तल, यमुनानगर इकाई के अध्यक्ष सुधीर चंद्रा, उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता व सचिव रमन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed